अध्याय ~ 1
चैत्र 2021...
आकाश रंगों से भरा हुआ था, कुछ गुलाबी, कुछ गेरूआ, कुछ पीला तो कुछ अंबर सा ही, नीला.. और इन्हीं रंगों की छांव में "यशपुर" के निवासी, हर्षोल्लास से भरे, फाग का आनंद ले रहे थे। गत वर्ष, गाँव के मुखिया ~ ठाकुर शमशेर सिंह और उनके मंझले पुत्र की दुःखद मृत्यु ने पूरे गांव को...