• If you are trying to reset your account password then don't forget to check spam folder in your mailbox. Also Mark it as "not spam" or you won't be able to click on the link.

Fantasy 'सुप्रीम' एक रहस्यमई सफर

avsji

Weaving Words, Weaving Worlds.
Supreme
4,443
24,646
159
अपडेट्स 92 और 93 पर मेरे विचार --

सुयश की बातें सुन कर लगता है कि वो एक आशावादी व्यक्ति है। लेकिन उसके इस अति-आशावाद ने कई लोगों की जान ले ली। अगर वो समय रहते सही निर्णय लेता, तो शायद अभी सुप्रीम के हज़ारों यात्री जीवित रहते। लेकिन अपने राज भाई को वो पसंद है, इसलिए उसकी ऐसी-तैसी हम नहीं करेंगे। वैसे, सोलह साल का समय किसी जाति के सभ्य होने के लिए बहुत कम हैं। हाँ, असभ्य होने के लिए पर्याप्त हैं।
अराका पर सीनोर बनाम सामरा के बीच वर्चस्व का खेल चल रहा है। जहाँ सीनोर जाति के लोग तमराज जैगन के पक्ष में लग रहे हैं (मजबूरी में ही सही), वहीं सामरा जाति के लोग क्लिटो को मुक्त कराना चाहते हैं। (एक बात है भाई, जो मैं पहले भी कहना चाहता था - लेकिन क्लिटो से क्लाइटोरिस शब्द याद आने लगता है और उसका मतलब तो आप जानते ही हैं... हा हा हा हा! क्या करूँ - दिमाग में न चाहते हुए भी ऐसी खुरपेंची बातें आ ही जाती हैं)!
एक बात अपडेट 93 के बाद भी समझ नहीं आई - अगर युगाका अधिक से अधिक मानवों को तिलिस्मा तोड़ने के लिए भेजना चाहता था, तो मानवों की संख्या कम होने से वो इतना खुश क्यों लगा? मतलब वो युगाका नहीं है। इस ‘युगाका’ ने अलेक्स का रूप धर तो लिया, लेकिन शेफाली की दिव्य-दृष्टि से बच न सका। अब ये युगाका ही है, या कोई बहुरूपिया (लुफ़ासा तो नहीं)? अगले कुछ अपडेट्स बेहद रोमाँचक होने वाले हैं।
बहुत ही बढ़िया कहानी चल रही है राज भाई!
आपकी USC की दूसरी कहानी पढ़ी। पहली भी पढता हूँ और दोनों के बारे में अपने विचार अलग अलग लिखता हूँ, जल्दी ही। कुछ कहानियाँ बहुत अच्छी आई हैं इस बार!
 
Raj_sharma

यतो धर्मस्ततो जयः ||❣️
Staff member
Sectional Moderator
Supreme
31,024
69,275
304
अपडेट्स 92 और 93 पर मेरे विचार --

सुयश की बातें सुन कर लगता है कि वो एक आशावादी व्यक्ति है। लेकिन उसके इस अति-आशावाद ने कई लोगों की जान ले ली। अगर वो समय रहते सही निर्णय लेता, तो शायद अभी सुप्रीम के हज़ारों यात्री जीवित रहते। लेकिन अपने राज भाई को वो पसंद है, इसलिए उसकी ऐसी-तैसी हम नहीं करेंगे।
Jaisi aapki ichha sarkaar😂😂
Ab hum bhi suyash ka bachaav kab tak kare😂
वैसे, सोलह साल का समय किसी जाति के सभ्य होने के लिए बहुत कम हैं। हाँ, असभ्य होने के लिए पर्याप्त हैं।
अराका पर सीनोर बनाम सामरा के बीच वर्चस्व का खेल चल रहा है। जहाँ सीनोर जाति के लोग तमराज जैगन के पक्ष में लग रहे हैं (मजबूरी में ही सही), वहीं सामरा जाति के लोग क्लिटो को मुक्त कराना चाहते हैं। (एक बात है भाई, जो मैं पहले भी कहना चाहता था - लेकिन क्लिटो से क्लाइटोरिस शब्द याद आने लगता है और उसका मतलब तो आप जानते ही हैं... हा हा हा हा! क्या करूँ - दिमाग में न चाहते हुए भी ऐसी खुरपेंची बातें आ ही जाती हैं)!
:roflol:Clitorious
Saamra hi sahi maayne me uske hakdqar bhi hai bhai.:approve:
एक बात अपडेट 93 के बाद भी समझ नहीं आई - अगर युगाका अधिक से अधिक मानवों को तिलिस्मा तोड़ने के लिए भेजना चाहता था, तो मानवों की संख्या कम होने से वो इतना खुश क्यों लगा? मतलब वो युगाका नहीं है। इस ‘युगाका’ ने अलेक्स का रूप धर तो लिया, लेकिन शेफाली की दिव्य-दृष्टि से बच न सका। अब ये युगाका ही है, या कोई बहुरूपिया (लुफ़ासा तो नहीं)? अगले कुछ अपडेट्स बेहद रोमाँचक होने वाले हैं।
Hai to wo yugaka hi bhai:shhhh: Lekin uska aadmiyo ko marne pe khus hona koi or wajah hai, wo ye chaahta hai ki tilishma me wahi pahunche jo yogya ho, varna tilishma khud unki jaan le lega, :declare:Tilisma koi saadharan tilishm nahi hai, aur jo kathin pariksha yaha unki chal rahi hai, yaani araaka se 10 guna jyada khatarnaak hai wo:shhhh:

बहुत ही बढ़िया कहानी चल रही है राज भाई!
आपकी USC की दूसरी कहानी पढ़ी। पहली भी पढता हूँ और दोनों के बारे में अपने विचार अलग अलग लिखता हूँ, जल्दी ही। कुछ कहानियाँ बहुत अच्छी आई हैं इस बार!
Thank you very much for your amazing review and superb support bhai :hug: Hume aapke vicharo ka intezaar rahega🙏🏼
Aapne sahi kaha, iss baar kai logo ne acchi kahani likhi hai, :approve:
 
Last edited:

Raj_sharma

यतो धर्मस्ततो जयः ||❣️
Staff member
Sectional Moderator
Supreme
31,024
69,275
304
381
933
93
#61.

भविष्य के पत्थर:-
7 जनवरी 2002, सोमवार, 16:30, (अराका द्वीप, अटलांटिक महासागर)

“कैप्टेन।" अल्बर्ट ने कहा- “हम लोगो को झील वाली जगह से निकले लगभग 2 घंटे हो गये हैं। एक तो थकान भी लग रही है, दूसरा शाम भी होने वाली है, ऐसे में हमें किसी सुरक्षित जगह की भी तलाश करनी होगी, क्यों कि ये जंगल अगर दिन में इतना खतरनाक है, तो रात को तो इसमें रुकना और भी ज़्यादा मुस्किल हो जायेगा।"

“आप ठीक कह रहे हैं प्रोफेसर ।" सुयश को अल्बर्ट की बात बिल्कुल सही लगी- “अभी अंधेरा होने में 1 घंटे शेष हैं, इतने समय में ही हमें किसी सुरक्षित जगह को ढूंढना होगा।"

“क्या इस काम में ब्रूनो हमारी कोई मदद कर सकता है?" शैफाली ने कहा।

“यह किस प्रकार से हमारी मदद कर पायेगा?" जेनिथ ने शैफाली से पूछा।

यह सुनकर शैफाली ब्रूनो के पास बैठ गयी.... उसने धीरे से ब्रूनो के सिर को सहलाया और उसके कान
के पास कुछ फुसफुसा कर कहा। उसके कहे शब्द किसी और को सुनाई नहीं दिए ।

शैफाली कि बात सुन ब्रूनो ने भोंककर शैफाली को अपनी भाषा में कुछ कहा और फिर सूंघते हुए एक दिशा में चल दिए ।

किसी को कुछ समझ तो नहीं आया पर इस रहस्मयी द्वीप में सबसे ज्यादा सभी को शैफाली पर ही भरोसा था। इसिलए बिना कोई सवाल किए सभी ब्रूनो के पीछे-पीछे चल पड़े।

आगे-आगे चलता हुआ ब्रूनो बीच-बीच में कुछ सूंघता और फिर अपना रास्ता बदल देता। ब्रूनो एक जगह पर पहुंचकर कुछ खुरचने लगा।

सभी ने जाकर जब उस स्थान को देखा तो वह आश्चर्य से भर उठे। उस जगह पर जमीन में एक अर्द्ध -चंद्राकार पत्थर लगा हुआ था।
यह पत्थर बिल्कुल किसी माइलस्टोन की तरह प्रतीत हो रहा था।

“कैप्टेन।" एलेक्स पत्थर पर नजर मारते हुए बोला- “ये तो बहुत अजीब से पत्थर हैं।"

अब सभी की नजरे पत्थर पर थी।

“यह तो माइलस्टोन की तरह से लग रहा है।" ब्रेंडन ने कहा।

अल्बर्ट अब बैठकर ध्यान से उस पत्थर को देखने लगा।

“अरे यहां आसपास बहुत से ऐसे पत्थर हैं।" क्रिस्टी ने चारो तरफ नजर दौड़ाते हुए कहा।

क्रिस्टी की आवाज सुनकर अब सभी लोग चारो तरफ देखने लगे।

वहां पर आसपास उसी प्रकार के लगभग 11 और पत्थर थे। पत्थरो पर कुछ रंग- बिरंगी आकृतियां बनी
थी और कुछ कूट भाषा में लिखा भी हुआ था। वह कूट भाषा इनमें से किसी को समझ में नहीं आयी।

“कैप्टेन।" तौफीक ने कहा- “यह सभी पत्थर एक बराबर साइज के है और इस पर कुछ लिखा हुआ भी है। इससे यह तो साफ हो गया कि इस द्वीप पर इंसान हैं क्यों कि ये काम कोई जानवर नहीं कर सकता।"

“आप सही कह रहे हो तौफीक।" सुयश ने तौफीक की बात का जवाब दिया- “और यह भी श्योर है कि जो इंसान इस द्वीप पर है, वह सभ्य भी है और समझदार भी है।"

अल्बर्ट अभी भी झुककर पत्थर को ध्यान से देख रहा था।

“कैप्टेन, सभी पत्थरो पर आकृतियां तो अलग-अलग है, पर इन सभी पत्थरो के बीच में बनी यह आग के गोले की आकृति सब में कॉमन है।" अल्बर्ट ने सूक्ष्म निरीक्षण करते हुए कहा।

तभी शैफाली की आवाज ने एक बार फिर सबको आश्चर्य में डाल दिया-
“कैप्टेन अंकल, क्या इनमे से किसी पत्थर पर एक बिच्छू जैसी आकृति बनी हुई है ?"

शैफाली की आवाज सुन अब सभी उन पत्थर के निशानो को ध्यान से देखने लगे। कुछ ही देर में एलेक्स की आवाज सुनाई दी- “यहां है वो पत्थर, जिस पर बिच्छू जैसी आकृति बनी हुई है।"

तभी शैफाली की आवाज पुनः गूंजी- “एलेक्स भैया, क्या उस पर एक काला गोला और एक रोमन तलवार भी बनी है?"

“हाँ है!" अब एलेक्स की आवाज में विस्मय था।

“आप सब एक-एक पत्थर के पास खड़े हो जाइये। में कुछ और आकृतियां बताती हूँ ।"

शैफाली ने फिर कहा। शैफाली की आवाज सुन सभी लोग एक-एक पत्थर के पास खड़े हो गये। ऐसा लग रहा था जैसे शैफाली कोई क्लास-टीचर हो और बाकी सारे लोग उसके छात्र हो ।

“कैप्टेन अंकल, आपके पत्थर पर एक शेर जैसी आकृति होगी, उसके आसपास एक अंगूठी भी बनी होगी।" शैफाली ने सुयश से कहा।

सुयश अपने पत्थर को देखकर अवाक रह गया। उसके पत्थर पर वह सारी चीजे बनी थी, जो शैफाली बता रही थी।

“पर शैफाली।" सुयश ने आश्चर्य भरे स्वर में पूछा- “तुम्हे कैसे पता कि मैं किस पत्थर के पास खड़ा हूँ ।"

पर जैसे शैफाली ने सुयश की बात सुनी ही ना हो, वह अनवरत बोलती जा रही थी।

“अल्बर्ट अंकल आपके पत्थर पर एक मछली की आकृति बनी है, जिसके आसपास कुछ आग के चीन्ह भी दिख रहे होंगे आपको।"

“बिल्कुल सही!" अल्बर्ट ने कहा। धीरे-धीरे शैफाली ने सभी पत्थर के बारे में बिल्कुल सही-सही बता दिया।

सब कुछ बताने के बाद शैफाली अपनी जगह पर ऐसे खड़ी हो गयी जैसे किसी ने उसे स्टेचू बोल दिया हो।

“शैफाली-शैफाली!"
अल्बर्ट ने पास आकर शैफाली को पकड़कर झकझोरा- “क्या हुआ तुम्हें? ठीक तो हो ना?"

“हाँ ग्रैंड अंकल, में बिल्कुल ठीक हूँ।" शैफाली ने शांत स्वर में कहा- “मुझे कुछ नहीं हुआ।“

सभी पत्थरो के पास से हटकर शैफाली के पास आ गये। सुयश ने शैफाली को वही एक साफ स्थान देखकर बैठा दिया।

अब शैफाली सामान्य दिखने लगी थी, तभी ब्रूनो पास आकर शैफाली का हाथ चाटने लगा। अल्बर्ट प्यार से शैफाली के सिर पर हाथ फेरने लगा।

“ये क्या रहस्य है शैफाली?" क्रिस्टी ने शैफाली के पास बैठते हूए पूछा-
“तुम इन सब आकृतियों के बारे में कैसे जानती हो?"

“मैंने ये सभी आकृतियां अपने सपने में देखा था।" शैफाली ने मासूमियत से जवाब दिया।

“पर तुम्हे यह कैसे पता चला कि कौन किस जगह खड़ा है?" जैक ने संदेह भरी नज़रों से शैफाली को देखते हुए पूछा।

“मुझे नहीं पता कि कौन कहां खड़ा था?" शैफाली ने उलझे-उलझे स्वर में कहा- “पर मुझे ऐसा लगा जैसे मेरे दिमाग में ये सारी आकृतियां अपने आप बन रही है। मेरा मतलब
दिमाग में जिस भी व्यक्ति के बारे में बताने चलती, उसकी आकृति उस समय मेरे दिमाग में स्वयं आ जा रही थी।"

शैफाली ने जो कुछ भी कहा, वो वहां खड़े कई लोग को डराने के लिए काफी थी। जैक और जॉनी तो इतना डर गये कि वो अपने अगल-बगल देखने लगे।

यह सुन अल्बर्ट ने गहरी साँस लेते हुए कहा- “मुझे जाने क्यों ऐसा लग रहा है कि इस द्वीप पर बहुत कुछ रहस्यमयी है। यह द्वीप हम लोग कि सोच से भी ज़्यादा खतरनाक है।“

“आप सही कह रहे है प्रोफेसर।" सुयश ने अल्बर्ट पर निगाह मारते हुए कहा- “मुझे भी एहसास हो रहा है कि इस द्वीप पर विज्ञान से अलग हटकर कुछ है, जो हम लोग कि समझ से बाहर है।"

तभी जेनिथ ने शैफाली से पूछा-

“तुम इन पत्थर या इनकी आकृति के बारे में कुछ और बता सकती हो शैफाली? या फ़िर इस द्वीप के बारे में ऐसा कुछ जो हम लोग नहीं जानते।"

“हाँ जेनिथ दीदी।" शैफाली ने अंदाजे से अपना चेहरा जेनिथ की ओर करते हुए कहा-
“पहली बात तो ये है कि ये पत्थर हमें हमारा भविष्य दिखा रहे है।"

“भविष्य!" सभी के मुंह से समवेत स्वर निकला।

“हाँ भविष्य।" शैफाली ने पुनः कहा- “आप लोग ने शायद गौर नहीं किया कि हम लोग भी 12 है और यह पत्थर भी 12 है।"

शैफाली के यह बोलते ही अब सभी का ध्यान फ़िर से पत्थरो की ओर गया।

उधर शैफाली का बोलना बदस्तूर जारी रहा- “यह पत्थर हमारे ही लिये यहां पर लगाए गये है। इन पर बनी आकृतियां भविष्य में हमें मार्ग दिखाएंगी।“

“मगर इन पत्थरो को देखकर तो यह लगता है कि यह सैकड़ों वर्ष से यहां पर लगे है।“अल्बर्ट ने पत्थरो की स्थिति को देखते हुए कहा।

“मुझे बहुत ज्यादा नहीं पता ग्रैंड अंकल।" शैफाली ने दिमाग पर जोर डालते हुए कहा-

“पर मुझे इतना जरूर लग रहा है कि हमारा जहाज स्वयं दुर्घटना ग्रसित नहीं हुआ। हमें जान-बूझकर यहां लाया गया है, बल्कि ये समझ लीजिये कि यहां आना हमारी नियती थी और ये भी हो सकता है कि ये पत्थर यहां हमारा सैकड़ों साल से इंतजार कर रहे है।"

शैफाली का हर शब्द सभी के दिमाग में विसफोट कर रहा था।

“अगर ये पत्थर हमारा भविष्य है तो क्या मेरे भविष्य में सांप है? क्यों कि मेरे पत्थर पर तो सांप बना है।" ड्रेजलर ने घबराकर कहा।

“हो भी सकता है?" शैफाली ने ड्रेजलर को जवाब दिया- “मुझे तो जो महसूस हो रहा है, मैंने आप लोगों को बता दिया।"

ड्रेजलर अभी शैफाली से बात कर ही रहा था कि अचानक एक पेड़ से सरसराहट की आवाज सुनाई दी और इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, एनाकोंडा की तरह का एक विशालकाय अजगर पेड़ से ड्रेजलर के ऊपर कूद पड़ा।

अजगर ने बिना समय दिए ड्रेजलर को अपनी कुण्डली में जकड़ लिया। इतना विशालकाय अजगर देखकर सभी के मुंह से चीख निकल गयी।

“बाप रे ! इतना बड़ा अजगर....ये तो एनाकोंडा का भी बाप लग रहा है।" जैक का मुंह दहशत के कारण सफेद हो गया।

ड्रेजलर के मुंह से लगातार चीखे निकल रही थी। किसी कि समझ में नहीं आ रहा था कि कैसे ड्रेजलर को बचाया जाए?

“बचाओ कैप्टन !" ड्रेजलर पूरी ताकत लगाकर चीखा।

अल्बर्ट ने शैफाली को तुरंत अपनी तरफ खींच लिया सारे लोग ड्रेजलर से थोड़ा दूर हट गये।
तभी तौफीक ने असलम से फ्लेयर-गन मांगी। असलम ने जल्दी से अपने काले बैग से गन निकालकर, उसमें सिग्नल-फ्लेयर फ़िट कर, तौफीक के हाथ में पकड़ा दी।

फ्लेयर गन अब तौफीक के हाथ में थी। तौफीक ने अजगर के सिर पर निशाना साधा।

“ठीसऽऽऽ“की आवाज करता सिग्नल-फ्लेयर अजगर के मुंह की ओर झपटा।

पर जैसे ही वह फ्लेयर अजगर के मुंह के पास पहुंचा, अचानक से अजगर का सर अपनी जगह से हिला और फ्लेयर उसके बगल से होता हुआ, जमीन पर गिर गया।

अजगर को फ्लेयर की गरमी का एहसास होते ही, उसने एक नजर पहले फ्लेयर पर मारी और फ़िर तौफीक की ओर घूम कर उसे घूरने लगा। अब वह थोड़ा गुस्से में भी दिखने लगा।

तभी तौफीक ने असलम से एक और फ्लेयर मांग कर उसे गन में लोड कर लिया। तौफीक ने दोबारा निशाना साधा और फ़िर से फायर कर दिया।

इस बार निशाना बिल्कुल सटीक था। फ्लेयर सीधा अजगर के मुंह पर जाकर लगा।

अजगर के चेहरे पर आग लग गयी। अब उसने अपनी कुण्डली और कस ली।

‘कट्-कट्’ की आवाज के साथ ड्रेजलर की हड्डियाँ टूटने लगी।
अजगर अब अपना चेहरा इधर-उधर पटकने लगा। अजगर ने गुस्से की वजह से अपना पूरा शरीर अब बहुत ज़्यादा कड़ा कर लिया।

ड्रेजलर का सिर अब हवा में झूलने लगा।

जारी रहेगा_________✍️
Bhavisya ke patthar.. :bow: :bow: :bow: :bow: :bow: :bow: pahli baar aisa concept padhne ko mila hai, lagta hai aage or bhi dhaasu update hone waale hai🤔
Awesome update and mind blowing story bhai ji:bow::bow::bow:
 
381
933
93
#65.

उधर जेनिथ धीरे-धीरे अपने आगे चल रही क्रिस्टी के पीछे जा रही थी। इधर पता नहीं कैसे सोयी हुई क्रिस्टी जाग गयी।

उसने जेनिथ को पेड़ो की ओर जाते हुए देखा। उसे आश्चर्य हुआ की जेनिथ इतनी रात गये पेड़ो की तरफ क्यों जा रही है? वह उठकर जेनिथ की तरफ भागी। कुछ ही पल में क्रिस्टी जेनिथ के पीछे पहुंच गयी।

“क्या हुआ जेनिथ?" क्रिस्टी ने आगे जा रही जेनिथ को पीछे से आवाज लगाते हुए कहा- “तुम इतनी रात गये कहां जा रही हो?"

जेनिथ पीछे से आ रही आवाज को सुन पलट कर पीछे देखने लगी। अपने पीछे क्रिस्टी को खड़े देख वह आश्चर्य से भर उठी। उसे समझ नहीं आया की उसके आगे चल रही क्रिस्टी अचानक उसके पीछे कैसे आ गयी? जेनिथ ने पलटकर वापस आगे की ओर देखा।

आगे देखते ही जेनिथ की आँखे फटी की फटी रह गयी क्यों की आगे पेड़ो के झुरमुट के पास एक और क्रिस्टी खड़ी उसे देखकर मुस्कुरा रही थी।

यह देखकर जेनिथ के दिमाग ने काम करना बंद कर दिया। वह ‘धड़ाम’ की आवाज के साथ वहां लहरा कर गिर गयी।

पीछे वाली क्रिस्टी ने जेनिथ को लहराकर गिरते देखा, उसने इधर-उधर नजर घुमाकर देखा, पर उसे कुछ नजर नहीं आया। वह भागकर जेनिथ के पास पहुंच गयी।

जेनिथ जमीन पर बेहोश पड़ी थी। यह देख क्रिस्टी ने चीखकर सबको जगा दिया।

“कैप्टन...तौफीक...उठो। देखो इधर जेनिथ को क्या हुआ?"

क्रिस्टी की चीख सुनकर सभी जाग गये और भागकर क्रिस्टी के पास पहुंच गये।

“क्या हुआ?" सुयश ने जोर से कहा- “तुम लोग इतनी रात में इधर क्या कर रही हो? और जेनिथ बेहोश कैसे हो गयी?"

“पता नहीं!" क्रिस्टी ने उलझे-उलझे स्वर में कहा- “मै तो सो रही थी। तभी अचानक से मेरी नींद खुल गयी। मैने देखा कि जेनिथ उन पेड़ो की ओर जा रही है। मुझे यह देख अजीब सा लगा। मैने जेनिथ को पीछे से आवाज दी।
मेरी आवाज सुन जेनिथ एकदम से डर गयी। पहले उसने इधर पेड़ो की ओर देखा और गिर कर बेहोश हो गयी। मैने भी सामने देखा पर मुझे कुछ नजर नहीं आया।"

यह कहकर क्रिस्टी शांत हो गयी। पर उसकी निगाहे अभी भी बेहोश जेनिथ की ओर थी।

तब तक तौफीक भागकर एक पानी की बॉटल ले आया और उस बॉटल से पानी की कुछ बूंदे लेकर जेनिथ के चेहरे पर डाला। पानी की बूंदे जेनिथ के चेहरे पर पड़ते ही जेनिथ को होश आ गया।

एक सेकंड तक तो जेनिथ सबको देखती रही, फ़िर उसे सारी घटना याद आ गयी। वह एकदम से डरकर क्रिस्टी को देखने लगी।

“क्या हुआ जेनिथ?" तौफीक ने जेनिथ को सहारा देते हुए कहा-
“तुम बेहोश कैसे हो गयी थी? और क्रिस्टी को देखकर तुम डर क्यों रही हो?"

जेनिथ ने एकबार सबके चेहरे पर नजर मारी। सबको अपने पास पाकर धीरे-धीरे वह सामान्य हो रही थी।

पहले जेनिथ ने शैफाली के हाथ में पकड़ी बॉटल से खूब सारा पानी अपने गले के नीचे उतारा और फ़िर सामान्य होते हुए उन्हें सारी बात बता दी।

“दो-दो क्रिस्टी!" सभी के मुंह से एक साथ निकला।

“ये कैसे संभव है?“ तौफीक ने आश्चर्य से इधर-उधर देखते हुए कहा- “क्रिस्टी की शकल की दूसरी लड़की इस द्वीप पर कहां से आयी?"

अब बहुत से चेहरो पर डर के भाव भी दिखने लगे थे। कुछ देर तक किसी के मुंह से बोल तक ना फूटा। सभी बस एक दूसरे का चेहरा देख रहे थे।

“कैप्टन, क्या आप तंत्र-मंत्र पर विश्वास करते हैं?" अल्बर्ट ने सुयश की ओर देखते हुए पूछा।

“यह आप कैसी बात कर रहे हैं प्रोफेसर?" सुयश ने अजीब सी नज़रो से अल्बर्ट को देखते हुए कहा-

“आज के इस विज्ञान के दौर मे तंत्र-मंत्र की बातों पर विश्वास कौन करेगा? तंत्र-मंत्र का जिक्र तो केवल किताबो मे ही मिलता है।"

“कैप्टन जादू और विज्ञान में बहुत थोड़ा सा ही अंतर होता है।"
अल्बर्ट ने सबको समझाते हुए कहा-
“हम जिन चीजो को समझ नहीं पाते है उसे जादू कहते है, पर जब उसे समझ जाते है तो उसे ही विज्ञान का नाम दे देते है। जैसे आज से 200 साल पहले अगर कोई कहता कि मैंने हजार किलोमीटर दूर बैठे इंसान से बात किया तो हम उसे जादू कहते और जल्दी उसकी बात पर विश्वास नहीं करते, पर आज के समय में हम मोबाइल के द्वारा ऐसा आसानी से कर सकते है।

तो मेरा ये कहना है कि इस द्वीप पर शायद वैसी ही कोई तकनीक है, जो हमें समझ नहीं आ रही है इसिलए हम चाहें तो उसे जादू कह सकते है। हो सकता है कि इस द्वीप पर रहने वाले लोगों को जादू आता हो?"

“ये भी हो सकता है ग्रैंड अंकल।" शैफाली ने अल्बर्ट को देखते हुए कहा- “कि इस द्वीप पर आज से सैकडो साल पहले का विज्ञान प्रयोग में लाया जाता हो, जिससे कि यहां के इंसान किसी का भी भेष बना सकते है?"

“एक बात तो स्पस्ट हो गयी कैप्टन कि इस द्वीप पर इंसान है, मगर वह जानबूझकर हमें देख कर छिप रहे है। क्यों? ये नहीं पता और वह काल्पनिक कहानी की तरह किसी का भी रूप बदलने में माहिर भी है।" ब्रेंडन ने अपने तर्क देते हुए कहा।

“लेकिन वह नकली क्रिस्टी जेनिथ को लेकर कहां जाना चाहती थी?" तौफीक ने कहा।

“आप भूल रहे है कैप्टन कि उस दिन लॉरेन भी लोथार को कहीं ले जाना चाहती थी।" जॉनी ने कहा-

“अब तो मुझे लगता है कि इसी द्वीप से निकलकर कोई इंसान लॉरेन और रोजर का भेष बनाकर हमारे जहाज पर दहशत फैला रहा था।" पहली बार सभी को जॉनी के शब्दो में कोई ढंग का लॉजिक दिखाई दिया था।

“मुझे भी जॉनी की बात सही लग रही है।" सुयश ने कहा- “लेकिन अब हमें इस द्वीप पर और सावधान रहना होगा।"

किसी के मुंह से अब कोई शब्द नहीं निकला।

“मेरे ख़याल से अब हमें वापस सो जाना चाहिए।" सुयश ने इधर-उधर देखते हुए कहा- “अभी रात का समय है और हमें अभी दिन में वापस अपनी यात्रा शुरु करनी है।"

सुयश की बात सुनकर सभी वापस अपने सोने वाली जगह पर आ गये। नींद तो अब शायद ही किसी को आनी थी, पर वापस सभी लेट गये थे।

उन पर नजर रखने वाली वह आकृति भी अब एक ओर को चल दी थी।

चैपटर-4 रहस्यमय दुनिया

8 जनवरी 2002, मंगलवार, 09:00, ट्रांस अंटार्कटिक पर्वत, अंटार्कटिका

जेम्स और विल्मर बिना किसी को बताए आज फ़िर नियत स्थान पर आ गये।

दोनों ने आज ड्रिल मशीन के साथ-साथ मेटल काटने वाली ‘कटर मशीन’ भी ले रखी थी। दोनों के ही चेहरे पर आज खुशी के भाव नजर आ रहे थे। शायद उन्हें विश्वास था कि आज कुछ ना कुछ तो उनके हाथ जरुर लगेगा।

जिस स्थान पर कल उन्हें वह ढाल मिली थी, वहां पर उन्हेंने एक छोटा सा झंडा बना कर लगा दिया था।
उन्हें पता था कि रात में बर्फ गिरने के बाद उस स्थान को अगले दिन पहचान पाना मुश्किल हो जाता।

जेम्स और विल्मर ने अपना ‘स्की-स्कूटर’ उस झंडे से कुछ दूरी पर रोका और उतरकर झंडे के पास पहुंच गये।

विल्मर ने एक नजर जेम्स पर डाली और फ़िर ‘कटर मशीन’ निकाल कर उस स्थान की बर्फ को साफ करने लगा।

थोड़ी ही मेहनत के बाद विल्मर ने ढाल के आसपास के क्षेत्र की बर्फ साफ कर ली। अब वह ढाल साफ नजर आ रही थी।

“इस ढाल को काट कर निकालने की कोशिश करो।" जेम्स ने विल्मर से कहा- “कम से कम कुछ तो हाथ लगे पहले।"

विल्मर ने जेम्स की बात सुनकर धीरे से अपना सिर हिलाया और फ़िर कटर मशीन को शुरू कर उस ढाल को नीचे की ओर से उस सुनहरी दीवार से अलग करने की कोशिश करने लगा।

कटर मशीन के उस ढाल से टकराने पर तेज चिंगारी निकल रही थी, पर वह मेटल कट नहीं पा रहा था।

5 मिनट तक कटर मशीन चलाने के बाद विल्मर समझ गया कि ये धातु कटर मशीन से नहीं कटेगी।

हार कर विल्मर ने कटर मशीन को एक तरफ फेका और अपने टूल किट के बैग से ‘एसिटलीन टार्च’ निकाल ली।

एसिटलीन टार्च को ऑक्सीजन सिलेंडर से अटैच करने के बाद विल्मर ने एसिटलीन टार्च को ऑन कर दिया। एसिटलीन टार्च 3000 डिगरी सेंटीग्रेट के तापमान से जल उठी।

विल्मर ने एसिटलीन टार्च से पहले आसपास के क्षेत्र की बर्फ को पिघलाना शुरू कर दिया।

थोड़ी ही देर में ढाल के आसपास 5 मीटर त्रिज्या के क्षेत्रफल में विल्मर ने सारी बर्फ को पिघला दिया।

अब विल्मर ने एसिटलीन टार्च का मुंह ढाल के नीचे की तरफ कर दिया। इतने अधिक तापमान की वजह से पूरी सुनहरी ढाल लाल रंग की नजर आने लगी, पर फिर भी 10 मिनट की अपार मेहनत के बाद भी वह ढाल उस सुनहरी दीवार से अलग नहीं की जा सकी।

इतनी गर्मी के कारण विल्मर का पूरा चेहरा भी पसीने से भर उठा। आख़िरकार विल्मर थक कर बैठ गया।

जेम्स की भी समझ में नहीं आ रहा था कि ये किस प्रकार की धातु है, जो 3000 डिगरी सेंटीग्रेट पर भी नहीं पिघल रही है।

जेम्स की नजर अब उस ढाल पर बनी ड्रेगन की आकृति पर गयी जो कि पूरी ढाल लाल हो जाने के बाद भी सुनहरा ही दिख रही थी।

कुछ सोचने के बाद जेम्स ने धीरे से उस ड्रेगन की आकृति को हाथ से छूकर देखा। वह आकृति बिलकुल भी गर्म नहीं थी, जबकि पूरी ढाल गर्मी के कारण अभी भी जल रही थी।

कुछ सोच जेम्स ने उस ड्रेगन की आकृति को धीरे से अंदर की ओर दबाया। जेम्स के द्वारा उस आकृति
को दबाते ही वह ढाल एकाएक घूमने लगी।

जेम्स यह देख डरकर पीछे हट गया। विल्मर की भी निगाह अब उस तेजी से घूम रही ढाल पर थी।

जारी रहेगा_________✍️
Lagta hai ki ye jems and Vilmar ne kii dusri duniya ka darwaja khol diya hai bc:yesss:dekhna ye hai ki inke sath aage kya hota hai gurudev🙏🏼 awesome update :bow:
 
Ajju Landwalia

Well-Known Member
4,009
15,384
159
#93.

वृक्ष शक्ति

(9 जनवरी 2002, बुधवार, 15:15, मायावन, अराका द्वीप)

असलम के मरने के बाद अब सुयश की टीम में केवल 10 लोग बचे थे।

जहां एक तरफ सुयश सहित सभी थोड़ा उदास दिख रहे थे, वहीं उनका पीछा कर रहे युगाका की आँखों में खुशी के भाव थे।

“तौफीक!"
जेनिथ ने तौफीक का हाथ थामते हुए कहा- “यहां द्वीप पर हम साधारण जिंदगी तो जी नहीं रहे हैं। ना ही तुम्हारे कोई दुश्मन यहां पर हैं, फिर भी यहां पर तुम मुझसे दूर क्यों रहते हो?"

“देखो जेनिथ मैं वैसा इंसान नहीं हूं जैसा तुम्हे पसंद है।" तौफीक ने बहुत सीरियस अंदाज में कहा- “हर समय दिल की मत सुना करो, कभी-कभी दिमाग भी लगा लिया करो।"

“मैं तुम्हारी इस बात का मतलब नहीं समझी।" जेनिथ ने उलझे-उलझे भाव से कहा- “देखो तुम पहेलियां मत बुझाओ। तुम मुझे सीधे-सीधे बताओ कि तुम क्या कहना चाहते हो?"

“देखो जेनिथ मैं पहले तुमसे प्यार नहीं करता था, पर अब करने लगा हूं। पर पता नहीं क्यों मुझे महसूस होता है कि हम तुम इस जिंदगी में कभी मिल नहीं पायेंगे।" तौफीक ने निराशावादी व्यक्ति की तरह कहा।

यह सुनकर जेनिथ का दिल टूट सा गया।

“ऐसा कह के मेरा दिल क्यों दुखा रहे हो तौफीक?.... मैं जानती हूं कि तुम अपने प्यार का इजहार नहीं कर सकते। तुम दूसरोँ से थोड़ा अलग हो, पर इस तरह से मत बोलो।" इतना कहकर जेनिथ की आँखों से आँसू निकलने लगे।

तभी जेनिथ के गले में टंगे उस देवी के लॉकेट से कुछ चमक निकली और उसने जेनिथ के आँसुओ को सोख लिया। पर यह घटना कोई देख नहीं पाया।

उधर चलते-चलते एलेक्स के जूते के फीते खुल गये। एलेक्स जूते के फीते बांधने के लिये उस जगह पर बैठ गया और अपने जूते के फीते बांधने लगा।

किसी ने एलेक्स को रुकते नहीं देखा, वह सभी आपस में बात करते आगे बढ़ते जा रहे थे।

एलेक्स ने एक नजर आगे जाते हुए सभी लोगो पर मारी, पर उसने किसी को रोका नहीं। उसे लगा कि वह अभी जूते के फीते बांधकर दौड़कर उन लोगो के पास पहुंच जायेगा।

एलेक्स जूते के फीते बांधकर जैसे ही आगे बढ़ने चला, उसे पास के एक पेड़ के पीछे से कुछ खटके की आवाज आयी और एक इंसानी साया दिखाई दिया।

जंगल में इंसानी साया देखकर एलेक्स के मन मे उत्सुकता जागी, वह धीरे-धीरे उस पेड़ की ओर बढ़ा, जिधर से वह आवाज आयी थी।

पर एलेक्स ने एक गलती की, उसने किसी को भी रुकने के लिये आवाज नहीं लगाई।

एलेक्स ने पेड़ के पीछे झांक कर देखा, पर उसे कुछ दिखाई नहीं दिया।

“वह इंसानी साया कहां गया? अभी तो यहीं पर था।" एलेक्स मन ही मन बड़बड़ाया।

तभी एलेक्स को अपने पीछे एक सरसराहट का अहसास हुआ।

एलेक्स एक झटके से पलट गया। उसे अपने पीछे युगाका खड़ा दिखाई दिया, पर इससे पहले कि एलेक्स युगाका से कुछ पूछ पाता या फिर अपने साथियों को इस अंजाने खतरे से आगाह कर पाता, युगाका के हाथो से एक गाढ़े हरे रंग का धुंआ निकलने लगा।

एलेक्स हैरानी से धुंए को देखने लगा। तभी एलेक्स को अपना सिर नाचता हुआ सा महसूस हुआ और वह बेहोश होकर युगाका के हाथो में झूल गया।

युगाका ने एलेक्स को धीरे से वहीं पेड़ के नीचे लिटाया और स्वयं एलेक्स बनकर, भागकर सुयश की टीम में शामिल हो गया।

किसी को भी यह पता नहीं चल पाया कि एलेक्स बदल चुका है।

युगाका ने एलेक्स का रूप तो धारण कर लिया, पर परेशानी अब उसकी आवाज की थी क्यों कि युगाका में किसी का भी रूप बदलने का हुनर तो था, पर वह अपनी आवाज नहीं बदल सकता था।

और युगाका को पता था कि कोई ना कोई उससे कुछ ना कुछ तो पूछेगा ही? फ़िर वह कब तक नहीं बोलेगा?

तभी चलते हुए सभी को कुछ पौधे दिखाई दिये। यह पौधे देखने में छोटे थे। इन पर सूरजमुखी के समान कुछ फूल और रसभरी के समान कुछ फल लगे दिखाई दिये।

कुछ तितलीयां और भौंरे उस पौधे के पास मंडरा रहे थे, परंतु जैसे ही कोई भौंरा या तितली उस फूल के पास जाने की कोशिश कर रहा था, वैसे ही वह फूल अपनी पंखुडियों को बंद कर लेता था और जैसे तितली या भौंरा उस फूल से दूर हो जाता था, वह फूल पुनः खिल जाता था।

इस प्रकार फूल के खिलने और बंद होने पर एक अजीब सी ध्वनि उत्पन्न हो रही थी और इस ध्वनि को सुन उस पौधे पर लगा रसभरी के समान फल हर बार अलग-अलग रंगो में परिवर्त्तित हो जा रहा था।

उस पौधे को देखकर ऐसा लग रहा था कि जैसे वह फूल नहीं चाहता कि कोई भौंरा या तितली उसमें उपस्थित मकरंद को ले सके।

सभी इस विचित्र पौधे को देख वही रुक गये।

“बड़ा ही विचित्र पौधा लग रहा है।" अल्बर्ट ने पौधे को देखते हुए कहा।

“ऐसा लगता है जैसे कि इस द्वीप के हर पौधे में जीवन है और ये खुद की अपनी समझ भी रखते हैं।" जेनिथ ने कहा।

अभी ये लोग इस प्रकार से पौधे को देख ही रहे थे कि तभी आसमान से एक उड़ती हुई चिड़िया आयी और उस पौधे से एक फल को तोड़कर आसमान में उड़ गयी।

“लगता है यह फल साधारण है, नहीं तो वह चिड़िया इस प्रकार फल को नहीं ले जाती।" सुयश ने कहा।

यह देख युगाका के मन में तुरंत एक ख़याल आया। वह धीरे से आगे बढ़ा और उसने पौधे से एक फल तोड़कर खा लिया।

फल को खाते ही युगाका जानबूझकर जमीन पर गिर गया और अपना गला पकड़कर खांसने की एक्टिंग करने लगा। यह देख सभी डर गये।

क्रिस्टी लपककर एलेक्स बने युगाका के पास आ गयी।

“क्या हुआ एलेक्स?" क्रिस्टी ने अपनी पानी की बोतल को युगाका के मुंह से लगाते हुए कहा- “लग रहा फल अटक गया।....लो पानी पी लो।"

युगाका ने क्रिस्टी के हाथ से पानी पीया। अब उसका खांसना बंद हो गया था। यह देख सभी ने राहत की साँस ली।

क्रिस्टी भी एलेक्स को खड़ा होते देख मुस्कुरा कर बोली- “जंगली बनने को कहा था। जंगली की तरह खाने को नहीं पगलू।" क्रिस्टी की बात सुन सभी मुस्कुरा दिये।

अब युगाका ने बोलने की एक्टिंग करते हुए फ़िर से अपना गला पकड़ लिया।

“कुछ तो परेशानी हुई है एलेक्स के गले के साथ।" सुयश ने सभी को आगाह करते हुए कहा- “कोई भी इस पौधे के फलो को नहीं खाएगा।"

युगाका ने इशारे से सभी को बताया कि उसके गले से आवाज नहीं निकल रही है।

अल्बर्ट ने टॉर्च की रोशनी से युगाका के मुंह में झांककर देखा। अल्बर्ट को कोई परेशानी समझ में नहीं आयी।

“मुझे लगता है कि यह भी कोई आवाज छीन लेने वाला विचित्र पौधा है?" अल्बर्ट ने कहा।

“अब मैं बात किससे करूंगी?" क्रिस्टी की आँखो से अब झर-झर आँसू बहने लगे- “सॉरी एलेक्स.... मैंने तुम्हारा मजाक उड़ाया।"

यह कहकर क्रिस्टी ने युगाका को कसकर झकझोरा।

युगाका एकटक क्रिस्टी को देख रहा था, उसे समझ नहीं आ रहा था कि अगर एलेक्स उसकी जगह होता तो कैसे व्यव्हार करता?

तभी ऐमू चीखता हुआ युगाका के सिर पर जाकर उड़ने लगा-“दोस्त नहीं... दोस्त नहीं.... ये ऐमू का दोस्त नहीं।"

चूंकि ऐमू कुछ समय पहले शैफाली और ब्रूनो के लिये भी ‘गंदी लड़की’ और ‘गंदा कुत्ता’ जैसे शब्दो का प्रयोग कर रहा था इसिलये ऐमू की बात पर शैफाली को छोड़ किसी ने भी ध्यान नहीं दिया।

शैफाली की तेज निगाहें अब एलेक्स बने युगाका पर गई, अचानक शैफाली की आँखों के भाव बदले।

अब उसके चेहरे पर गुस्सा था, पर उसने किसी को कुछ महसूस नहीं होने दिया।

“चुप हो जाओ क्रिस्टी... इस जंगल में सभी को कुछ ना कुछ परेशानी हो ही रही है। कम से कम एलेक्स तुम्हारे साथ तो है। उनके बारे में सोचो जो अब हमारे साथ नहीं हैं।" अल्बर्ट ने क्रिस्टी को दिलासा देते हुए कहा।

सुयश ने भी क्रिस्टी के कंधे पर हाथ रखकर उसे शांत रहने का इशारा किया।

अब क्रिस्टी का रोना कम हो गया था, पर उसने युगाका के हाथ को अभी भी नहीं छोड़ा था।

उधर युगाका का हाथ पहली बार किसी इंसान ने पकड़ा था, इसिलये उसे बहुत ही अजीब सा महसूस हो रहा था।

तभी शैफाली ने धीरे से पास पड़ा, लकड़ी का मोटा डंडा उठाया और युगाका के सिर के पीछे पहुंच गयी और इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, शैफाली ने वह डंडा जोर से युगाका के सिर पर मार दिया।

एक तेज सी आवाज हुई और युगाका वहीं गिरकर बेहोश हो गया।

“यह तुमने क्या किया?" क्रिस्टी ने ना समझने वाले भाव से शैफाली को घूरा।

“यह एलेक्स भैया नहीं है क्रिस्टी दीदी।" शैफाली ने कहा- “यह कोई बहुरूपिया है, जो एलेक्स भैया बनकर हमारे साथ चल रहा था। कैप्टन अंकल .... इससे पहले कि यह होश में आये, आप इसे तुरंत किसी चीज से बाँध दीजिए।"

शैफाली की बात सुन सभी नीचे पड़े एलेक्स को देखने लगे।

“यह तुम क्या कह रही हो शैफाली?" जैक ने कहा- “इसका चेहरा तो बिल्कुल एलेक्स से मिल रहा है। कहीं तुम गलत तो नहीं हो?"

“अगर आपको लगता है कि मैं गलत बोल रही हूं, तो जरा देर रुक जाइये। अभी इसके होश में आते ही आपको सब पता चल जायेगा।" शैफाली ने नाराज होते हुए कहा।

“नहीं-नहीं.... मेरा यह कहने का मतलब नहीं था। मैं तो बस वैसे ही पुष्टि कर रहा था।" जैक ने घबराकर कहा।

तभी ब्रेंडन पास लगे एक पेड़ की जड़ को चाकू से काटकर ले आया। देखने में वह जड़ काफ़ी मजबूत लग रही थी। ब्रेंडन ने उसी जड़ से युगाका के हाथ उसके शरीर के पीछे करके बांध दिये।

जारी रहेगा________✍️
Bahut hi shandar update he Raj_sharma Bhai,

Zenith aur Taufiq ki prem kahani shayad apne anjam tak na pahuch paye..................

Yugaka, Alex ban to gaya, lekin shaifali ne use pakad liya.........

Ab dekhte he haush me aane ke baad vo kya karta he..........

Keep rocking Bro
 
Dhakad boy

Active Member
1,324
2,164
143

Bhut hi badhiya update
Yugaka ne alex ko pakad kar band diya or khud alex bankar suyash and team ke sath chalne laga
Lekin vah army or shaifali ki najar se bach nahi paya
Dekhte hai ab yugaka hosh me aane ke baad kya karta hai
 
Top